सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
आवाज कहाँ से आती है...?
🍇🎀🐾"आवाज कहाँ से आती है...?"🐾🎀🍊
🎀🍇🐾
शांत हो जब माहौल धीमी,
आवाज तभी एक आती है।
करती है भीतर तंग बहुत,
न पल को चैन फरमाती है।
🐾🎀✍️
करती है चुप चुप बातें कई,
कई राज वो मुझे बताती है।
देती है कभी "तालीम" सफर में,
कभी सीखने को उकसाती है।
🍎🎀🐾
तभी, सोचूँ मैं रह गम्भीर कि
ये आवाज कहाँ से आती है!
खोजा खूब तभी पता लगा!
दिल खुद ही तो चिल्लाती है।
🎀🐾✍️
दिल का अपना नियम है उसके
संग न रिश्ते गहरे जोड़िए कभी।
मन की सुनें विचार ध्यान से पर
दिल का हृदय मत तोड़िए कभी।
🍊🍎🎀
"समय समय" पर देख समय,
इस दिल ने ही नियम बनाया था।
खुद बैठा "महरूम" मुझे वह,
आज "खुशनसीब" बताया था।
🍎🍊🖐️
कभी स्वप्नों में मुझे नसीहत दे
वह अचंभित सा कर जाती है।
तभी सोचूँ, जब नींद में हूँ गंभीर
तो ये आवाज कहाँ से आती है!
- ऋषि
इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें